देशभर में 100 करोड़ से अधिक बने आधार कार्ड, 25 करोड़ से ज्यादा बैंक से जुड़े

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने देशभर में 100 करोड़ से ज्यादा आधार कार्ड बनाने का दावा किया है। आंकड़ों के मुताबिक देशभर की 80 फीसदी जनसंख्या आधार कार्ड से जु़ड़ गई है। यही नहीं 25.48 करोड़ लोगों का बैंक अकाउंट भी आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है।

28 मार्च को सरकार ने नए आधार एक्ट 2016 की अधिसूचना जारी की जोकि उन आधारकार्ड धारकों को सब्सिडी और दूसरी सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में मदद करेगा जो उसके पात्र हैं।

आपको बता दें कि आधार बिल को संसद में मनी बिल के रूप में पेश किया गया था जिसे 16 मार्च को संसद ने पास कर दिया था। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आधार कार्ड के जरिए सब्सिडी की राशि सीधे अकाउंट में ट्रांसफर करने से सरकार को 17360 करोड़ रूपये का फायदा मिला है।

रविशंकर प्रसाद ने ये भी कहा कि सरकार आधार कार्ड की गोपनियता बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। Watch News Videos http://videos.jagran.com/
No comments :

No comments :

Post a Comment