वैश्विक मंदी के बीच भी हम तेज गति से आगे बढ़ रहे हैंः अरुण जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक कारकों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि अभी पूरा विश्व मंदी की चपेत में है लेकिन इस दौरान भी हम तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। जेटली ने टैक्स सिस्टम में बदलाव की भी बात कही।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज भारतीय उद्योग परिसंघ ( सीआइआइ) के वार्षिक सत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उद्योगपतियों को संबंधित करते हुए उनहोंने कहा कि हमारी सरकार टैक्स सुधार पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन सालों के लिए यह बहुत ही महत्वपूूर्ण एजेंडा है। इसलिए इसमें सुधार किया जाएगा।

आर्थिक मंदी का जिक्र करते हुए जेटली ने कहा कि अर्थव्यवस्थाओं पर वैश्विक कारकों का बहुत असर पड़ता है। जहां आज पूरी दुनिया में मंदी को लेकर हाहाकार मचा है वहीं हमारी अर्थव्यवस्था न सिर्फ बढ़ रही है बल्कि बहुत तेजी से विकास कर रही है।

महंगाई पर बोलेत हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल महंगाई दर नियंत्रण में है और सरकार वित्तीय घाटे को कम करने का अपना वादा पूरा करेगी। अब हम ऐसी स्थिति में हैं जहां लोगों के मन में बहुत अधिक महत्वाकांक्षाएं हैं और इसे पूरा किया जाएगा।

जेटली ने कहा कि भारत पहले ही बहुत से अवसर खो चुका है और यह देश के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है कि सुधार की गति को कायम रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस समय भारतीय उद्योग अपनी विश्वसनीयता की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए उन्हें सफल बनाने के लिए हमें अपने सुधार की गति को बरकरार रखना होगा।
Source: वैश्विक मंदी के बीच भी हम तेज गति से आगे बढ़ रहे हैंः अरुण जेटली
No comments :

No comments :

Post a Comment