कैरेबियाई कोच सिमंस ने विव रिचर्ड्स से की क्रिस गेल की तुलना


वानखेड़े स्टेडियम में गेल के आतिशी शतक की बदौलत शानदार जीत दर्ज करने के बाद वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस ने उनकी तुलना पूर्व महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स से की है। सिमंस ने कहा है कि अगर वो सर रिचर्ड्स से किसी की तुलना करना चाहते हैं तो वो क्रिस गेल है।

सिमंस मैच के बाद मीडिया से बात कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने टीम के प्रदर्शन का श्रेय आइपीएल को देते हुए कहा कि उसी के चलते वेस्टइंडीज के खिलाड़ी यहां की परिस्थितियों से वाकिफ हो पाए हैं। दरअसल बुधवार को हुए मैच में इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 183 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने गेल के 11 छक्कों की मदद से मारे गए तूफानी शतक की बदौलत 18.1 ओवर में प्राप्त कर लिया था।

गेल की तारीफ करते हुए सिमंस ने कहा कि वो चीजों का अपनी तरह से आकलन करते हैं और मैदान पर लागू करते हैं। गेल की आक्रमक बल्लेबाजी के चलते उनकी तुलना विवियन रिचर्ड्स से की जा सकती है। जिस तरह विवि मैदान पर आने के बाद गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करते थे वैसे ही गेल भी गेंदबाजों के आक्रमण का जवाब देते हैं। सिमंस ने इस दौरान मार्लोन सैमुअल्स की तारीफ भी की और कहा कि उन्हीं ने मैच में अच्छी शुरुआत देते हुए गेल से दबाव हटा दिया था। Watch Sports News Videos http://videos.jagran.com/sports
No comments :

No comments :

Post a Comment