खुश हो जाइए...अब अंगूरी भाभी इस नए शो में आएंगी नजर

रात साढ़े 10 बजते ही टीवी पर सभी की नजरें जिस अंगूरी भाभी पर टिक जाती थीं, वो अंगूरी भाभी अब नजर नहीं आएंगी। जी हां, सही पकड़े हैं, 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने यह शो छोड़ दिया है। अब जहां एक तरफ शिल्पा शिंदे और इस शो के मेकर्स एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अंगूरी भाभी के रूप में शिल्पा शिंदे के नजर ना आने से उनके चाहने वाले बहुत ही निराश हैं। ऐसे में यह खबर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकती है।

दरअसल, खबर है कि शिल्पा शिंदे अब कपिल शर्मा के नए शो में नजर आएंगी, जिसका नाम है 'द कपिल शर्मा शो'। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को लेकर कलर्स चैनल से विवाद होने के बाद कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ यह नया शो लेकर आ रहे हैं, जिसका प्रसारण सोनी चैनल पर होगा। उनकी टीम में सिर्फ पिंकी बुआ नहीं हैं, जिनकी कमी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे पूरी करेंगी। जबकि पिंकी बुआ का किरदार निभाने वालीं उपासना सिंह अभी भी उस शो में नजर आ रही हैं, जिसका नाम बदलकर 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' कर दिया गया है। वैसे शिल्पा शिंदे के कैरेक्टर को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वो कपिल शर्मा की भाभी बन सकती हैं।

'द कपिल शर्मा शो' में काम करने पर शिल्पा शिंदे ने कहा, 'मैं कपिल शर्मा के साथ काम कर रही हूं। शो मेरे लिए एक फिल्म से कम नहीं है। मेरे फैंस मुझे शो में देखकर बहुत खुश होंगे, क्योंकि मेरा कैरेक्टर कॉमिक होगा, मगर अब तक जो किया है, उससे बिल्कुल अलग।' वहीं अपने कैरेक्टर के बारे में शिल्पा शिंदे ने कहा कि मेकर्स ने अभी इसे 'सरप्राइज' रखने का फैसला किया है। शिल्पा शिंदे के मुताबिक, उन्होंने इस शो के लिए हां कहा, क्योंकि उन्होंने इसके लिए लिए बहुत सम्मानजनक तरीेके से पूछा।

आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे ने 'भाभी जी घर पर हैं' को इसलिए अलविदा कहा है कि क्योंकि उनके मुताबिक, इस शो के मेकर्स उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे, वहीं प्रोड्यूसर्स ने करार का उल्लंघन करने के लिए उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है। अब यह भी खबरें आ रही हैं कि इस शो में अंगूरी भाभी के रूप में रश्मि देसाई नजर आ सकती हैं। खैर, जो भी दर्शक इस किरदार में शिल्पा शिंदे को जरूर मिस करने वाले हैं।  

Watch Entertainment News Video http://videos.jagran.com/entertainment
No comments :

No comments :

Post a Comment