अपने पहले ही सफर में दस मिनट लेट आगरा पहुंची देश की सबसे तेज गतिमान एक्सप्रेस

अपने पहले सफऱ के लिए रवाना हुई देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11.40 से दसमिनट लेट आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। दरअसल, दिल्ली से आगरा के बीच की 200 किलोमीटर की दूरी को गतिमान एक्सप्रेस को 100 मिनट में तय करना था, लेकिन वह 11.50 बजे पहुंची बताया जा रहा है कि हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रवानगी में हुई देरी की वजह से ट्रेन लेट हुई।

आगरा रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने गतिमान एक्सप्रेस का स्वागत किया। इससे पहले केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने देश की पहली मिनी बुलेट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गतिमान एक्सप्रेस के अनुभव से वे देश की अन्य ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ायी जाएगी ताकि यात्री कम समय में अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकें। यह ट्रेन नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा छावनी के बीच चलेगी. शुक्रवार को छोड़कर यह सप्ताह के शेष छह दिन चलेगी मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है, इस रेलगाड़ी के शुरू करने से देश में तेज रफ्तार रेलगाडिय़ों के एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। रेलमंत्री ने अपने रेल बजट में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी दोनों की गति बढ़ाने पर जोर दिया था।नई रेलगाड़ी में दो एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार और आठ एसी चेयर कार कोच होंगे। एसी चेयर कार की एक सीट का किराया 750 रुपये होगा, जबकि एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार की एक सीट का किराया 1,500 रुपये होगा।

शताब्दी से महज छह मिनट पहले आगरा पहुंचाएगी गतिमान एक्सप्रेस

रेलवे ने इस ट्रेन को 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाकर दिल्ली से आगरा की दूरी 100 मिनट में तय करने का लक्ष्य रखा है, मगर इसी ट्रैक पर अब तक सबसे अधिक गति से चलने वाली भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस के सापेक्ष इस लक्ष्य में कोई खास अंतर नहीं है। भोपाल शताब्दी जितने समय में दिल्ली से आगरा का सफर कराती है, उससे महज छह मिनट पहले गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली-आगरा के बीच की दूरी तय कर पाएगी।

अभी तक देश में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी (12002-12001) को नई दिल्ली से आगरा कैंट स्टेशन पर आने में रेलवे ने 117 मिनट का समय निर्धारित किया हुआ है। यह ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली स्टेशन से चलती है और सुबह 7.57 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचती है।

भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन से निजामुद्दीन स्टेशन तक आने में हर दिन औसतन 10 मिनट का समय लेती है। चूंकि गतिमान एक्सप्रेस निजामुद्दीन से चलेगी, इसलिए यह समय कम करने पर निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा कैंट स्टेशन की दूरी तय करने का समय 107 मिनट रह जाता है। इसके बाद यह ट्रेन मथुरा स्टेशन पर आकर एक मिनट का ठहराव (सुबह 7.23 बजे-7.24 बजे) लेती है। अगर इस ठहराव का समय भी कम कर दें तो निजामुद्दीन से आगरा कैंट स्टेशन की दूरी तय करने का समय 106 मिनट ही रह जाता है।

वहीं गतिमान एक्सप्रेस निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा कैंट स्टेशन तक आने में 100 मिनट (08.10 बजे-09.50 बजे) का समय लेगी। इस लिहाज से गतिमान एक्सप्रेस भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से महज छह मिनट पहले ही दिल्ली (निजामुद्दीन) से आगरा तक की दूरी तय कर पाएगी।

90 मिनट का ख्वाब अधूरा

रेलवे गतिमान एक्सप्रेस से दिल्ली से आगरा के बीच 90 मिनट मे सफर पूरा करने का ख्वाब पूरा नहीं कर पाया। रेलवे को इस ट्रेन के संचालन को लेकर समय भी बढ़ाकर 100 मिनट करना पड़ा और दूरी भी घटानी पड़ी। पहले टे्रन को नई दिल्ली से चलाया जाना था, मगर अब यह निजामुद्दीन से चलेगी।

गतिमान एक नजर में

- 160 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी।

- 113 किमी प्रति घंटा औसतन गति रहेगी।

- 188 किमी निजामुद्दीन से आगरा तक दूरी तय करेगी।

- अक्टूबर-2014 में ट्रेन संचालन के लिए सीआरएस के यहां आवेदन किया गया था।

- जून-2015 में ट्रेन को गतिमान नाम मिला, समय और ट्रेन नंबर एलॉट किया गया।

- डेढ़ साल में अब तक सात बार हो चुके हैं ट्रायल। Watch News Videos http://videos.jagran.com/
No comments :

No comments :

Post a Comment