LIVE : प. बंगाल में मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक असम में 67 फीसद मतदान
कड़ी
सुरक्षा व्यवस्था के बीच पश्चिम बंगाल अौर असम में पहले चरण का मतदान जारी
है। लंबी कतारों में मतदाताओं में भरपूर जोश नजर आ रहा है। असम में अब तक
दोपहर 3 बजे तक करीब 67 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल
में दोपहर 1 बजे तक मतदान का आंकड़ा 45 फीसद है।
गोगोई, सोनोवाल ने किया मतदान
असम के जोरहट में मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि असम में मतदाताओं का एकतरफा झुकाव कांग्रेस की तरफ है। वो इस चुनाव को कड़ा मुकाबला नहीं मानते हैं। मतदाताओं के उत्साह से अब ये साफ है कि वो अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
वहीं भाजपा के सीएम पद के दावेदार सर्वानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में अपने मत का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर वो असम के साथ साथ माजुली के विकास पर खासा ध्यान देंगे। माजुली की पहचान दुनिया के नक्शे में होगी।
मतदान की खास बातें
भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल माजुली सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
असम की 65 सीटों पर मतदान जारी। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए 40 हजार से ज्यादा सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
45 सीटें ब्रह्मपुत्र नदी घाटी की है। 5 सीटे कार्बी आंगलांग और दीमा हसाओ जिले की हैं। 15 सीटे बराक घाटी की हैं
कांग्रेस पहले चरण में सभी 65 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि भाजपा 54 सीटों और उसके सहयोगी 11 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
असम के कारबी आंगलांग में दिव्यांग मतदाताओं में उत्साह।
असम में पहले चरण में 539 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
असम में अब तक 67 फीसद मतदान हुआ है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।
पश्चिम बंगाल के 18 सीटों में से पांच पर शाम छह बजे तक और अन्य सीटों पर अपराह्न चार बजे तक वोट डाले जाएंगे।
पश्चिम बंगाल की 18 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी।

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment