यूपी चुनाव : CM नीतीश 4 मई को जाएंगे बनारस, JDU के अभियान का करेंगे शंखनाद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय
क्षेत्र वाराणसी से यूपी चुनाव में जदयू के अभियान का शंखनाद करेंगे। वहां
आयोजित हो रहे कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद
यादव सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव
होने हैं और जदयू ने वहां अपने उम्मीदवार देने का निर्णय लिया है।
कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के लिए बनारस में कैंप कर रहे जदयू के अभियान प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश लोग सपा सरकार से नाराज हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादों को अबतक पूरा नहीं होता देख दुखी हैं।
उन्होंने कहा कि जदयू के प्रति बनारस के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जदयू को लोग एक नए विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
सम्मेलन में राष्ट्रीय लोक दल, झारखंड विकास मोर्चा, पीस पार्टी, अपना दल आदि के नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। जदयू के राष्ट्रीय लोक दल और झारखंड विकास मोर्चा के साथ विलय की बात भी चल रही है। बनारस में यह सम्मेलन पहले 10 अप्रैल को होना था, लेकिन अब यह 4 मई को आयोजित होगा। उम्मीद है कि इस सम्मेलन के पहले जदय, रालोद, झारखंड विकास मोर्चा व पीस पाटी के विलय पर फैसला हो जाए। Watch News Videos http://videos.jagran.com/

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment