हैदराबाद में नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर जाना पड़ सकता है जेल


गलत पार्किंग को लेकर आए दिन नए मामले सामने आने के बाद हैदराबाद ट्रेफिक पुलिस ने गलत पार्किंग करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। नए कानून के मुताबिक अगर अब कोई व्यक्ति खतरनाक तरीके से या गलत तरीके से गाड़ी पार्क करने का दोषी पाया जाता है तो उसकी कोर्ट के सामने पेशी की जाएगी और जेल भी जाना पड़ सकता है।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ट्रेफिक जितेंद्र के मुताबिक गलत पार्किंग की वजह से राज्य में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। पुलिस उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी जो बिना दूसरे लोगों की परवाह किए बिना कहीं भी गाड़ी लगा देते हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि पार्किंग के अलावा उनकी टीम गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों, तेज गाड़ी चलाने वालों, रेस लगाने वालों और लाल बत्ती तोड़ने वालों को भी पकड़ेगी और उनका चालान काटेगी। आगे उन्होंने कहा कि इसके अलावा पुलिस तीन बार से ज्यादा ट्रेफिक कानून तोड़ने के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर उन्हें कोर्ट में पेश करेगी और उन्हें जेल भेजे जाने की भी मांग करेगी।  Watch News Videos http://videos.jagran.com/news-bulletins
No comments :

No comments :

Post a Comment