ये क्या किया ब्रावो ने, भारतीय कप्तान धौनी का पकड़ लिया कॉलर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 विश्व कप के अभ्यास मैच के बाद दर्शक उस समय सन्न रह गए जब वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का कॉलर पकड़ लिया। भारत ने अपने पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को हराया था। इसके बाद ब्रावो मैदान में धौनी के पास पहुंचे और उनका कॉलर पकड़ लिया। वास्तव में यह सब हंसी-मजाक में हुआ, लेकिन उस वक्त धौनी गंभीर नजर आ रहे थे। यह देखकर कुछ क्षणों के लिए मैदान में मौजूद सभी लोग सन्न रह गए थे।

धौनी और ब्रावो के मधुर संबंध है और ये दोनों वर्षों तक आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक साथ खेलते रहे हैं। ब्रावो ने धौनी को सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया था जबकि धौनी भी संकट के समय या स्लॉग अोवरों में हमेशा ब्रावो से गेंदबाजी करवाते थे। ब्रावो ने कहा था कि वे प्रैक्टिस के दौरान धौनी को गेंदबाजी करते थे, इसके चलते उन्हें अंतिम अोवरों में गेंद डालने में महारत हासिल हो गई थी।  Watch Cricket News Videos http://videos.jagran.com/sports/cricket
No comments :

No comments :

Post a Comment