131 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी भी 38 अंक उछला


लगातार तीन दिन से दिख रही गिरावट के बीच आज शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ । शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में 86 अंक की गिरावट नजर रही थी लेकिन आखिरी कारोबारी घंटे में हुई अच्छी खरीददारी के बीच सेंसेक्स 131 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ वहीं निफ्टी में भी सुधार आया और वो 38 अंकों की बढ़त बनाकर बंद हुआ

आज का कारोबार खत्म होने तक 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 131.31 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 24,682.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 38.15 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 7498.75 के स्तर पर बंद हुआ।

डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल एक डॉलर के बदले रूपये की कीमत 67.40 रूपये बनी हुई है।  

No comments :

No comments :

Post a Comment