'भाई' के साथ नजर आईं कट्रीना, क्या रणबीर से पैच-अप की हो रही कोशिश?
वैसे तो कट्रीना कैफ का नाम फिल्मों से ज्यादा रणबीर कपूर और सलमान खान के कारण सुर्खियों में रहता है, मगर इस बार मामला कुछ नया है। कट्रीना को हाल ही में अर्जुन कपूर के साथ देखा गया। कट्रीना उन्हें अपना 'राखी भाई' मानती हैं। शनिवार रात दोनों को प्रोड्यूसर आरती शेट्टी के बंगले पर देखा गया।
मुंबई के जुहू स्थित बंगले पर कट्रीना और अर्जुन एक ही समय पर पहुंचे। हालांकि दोनों अपनी-अपनी कार में थे। कट्रीना पिछले कुछ सालों से अर्जुन को अपना राखी भाई मानती हैं। उस वक्त जब कट्रीना और सलमान साथ हुआ करते थे, तभी कटरीना ने अर्जुन को राखी बांधी थी।
प्रोड्यूसर आरती शेट्टी कई बॉलीवुड सितारों के करीब हैं। इनमें रणबीर कपूर से लेकर फिल्मकार अयान मुखर्जी तक का नाम शामिल है। ऐसे में कट्रीना और अर्जुन को साथ देखकर फिल्मी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है कि क्या ये दोनों सितारे अपनी पर्सनल लाइफ को सही ट्रैक पर लाने के लिए रणबीर के करीबियों का सहारा ले रहे हैं? इस साल की शुरुआत से ही रणबीर और कट्रीना के बीच ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। Watch Entertainment News Videos http://videos.jagran.com/entertainment

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment