अपनी नकारात्मक सोच को पॉजिटिव कैसे बनाएं
नकारात्मक सोच के अंधेरे से बाहर निकलने के लिए हमें अपने मस्तिष्क को प्रशिक्षित करना होता है। थोड़े से प्रयास से दृष्टिकोण को बदलकर हम सकारात्मकता के प्रकाश की ओर बढ़ सकते हैं।
बहुत से लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि अपनी नकारात्मक सोच को पॉजिटिव कैसे बनाएं। अमेरिकी लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर जिम रॉन ने कहा है कि आप वास्तव में जो चाहते हैं, आपका मस्तिष्क स्वत: ही आपको उस दिशा में खींच ले जाता है। इसलिए नकारात्मकता के अंधेरे से आप सकारात्मकता के उजाले में आसानी से आ सकते हैं। बस, आपको अपने मस्तिष्क में बने हुए अपने दृष्टिकोण और उसकी शब्दावली में थोड़ा
सा हेर-फेर करना होगा।
हम सब यह जानते हैं कि नकारात्मक सोच का परिणाम कितना घातक होता है। इन विचारों को रोकने के लिए आपको अपने मस्तिष्क को प्रशिक्षित करना होगा। असल में आपका दिमाग जिस अवस्था में इस समय है, उसके लिए वर्षों तक उसे प्रशिक्षित किया गया है। हम सकारात्मक या नकारात्मक जैसे भी हैं, यह उसी प्रशिक्षण का परिणाम है। जिस तरह से आपने उसे प्रशिक्षित किया है, उसी तरह अब उसे नई दिशा में प्रशिक्षित करना होगा। आपने यदि अपने नकारात्मक विचारों को सकारात्मकता में बदलने का संकल्प ले लिया है, तो आप इन बातों पर चलकर सफल हो सकते हैं :
खुद से करें वादा
खुद से वादा करें कि आप ‘इस क्षण’ के लिए समर्पित रहेंगे। इसका मतलब यह है कि आज, अभी जो क्षण है, वही आपका है और आपको उसका पूरा उपभोग करना होगा। अगला जो क्षण आएगा, वह भी ‘इस क्षण’ हो जाएगा। इस सोच से आपका विचार, दिमाग और जीवन सब परिष्कृत हो जाएगा। आप इस तरह से संकल्प ले सकते हैं, ‘जब भी मेरे दिमाग में कोई नकारात्मक विचार आएगा तो मैं उस पर विचार नहीं करूंगा और न ही उसका प्रतिरोध करूंगा। मैं सामान्य तरीके से उसे स्वीकार कर उसकी उपस्थिति को समझूंगा और अंतत: उससे बाहर निकल जाऊंगा। मैं खुद को नकारात्मक विचारों से हटाकर सकारात्मक विचार लाने का विशेषज्ञ बना दूंगा। मैं खुद से वादा करता हूं कि खुद को सबसे सुंदर, सकारात्मक और खुशहाल व्यक्ति बनाऊंगा।’
परिणाम को दिमाग में रखें
अपने मस्तिष्क की आंख से अंतिम परिणाम देखिए। यह देखिए कि यदि आप अपने सोचने का तरीका बदल लें,
तो आपके जीवन में कितना अंतर आ जाएगा। उस भावना का अनुभव करें, जो एक सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति बनने के बाद आती है। जोश, शांति और आनंद की भावना का अनुभव करें। आप यह मानें कि आपके अंदर ये सब भावनाएं हैं। लेखक विलियम आर्थर वार्ड ने कहा है कि यदि आप कल्पना कर सकते हैं, तो आप उसे हासिल भी कर सकते हैं। आप यदि सपने देख सकते हैं, तो उसे पूरा भी कर सकते हैं। फिर आप अपनी कल्पना के घोड़े को प्रचंड तरीके से आगे ही आगे बढ़ने दें और खुद को आदर्श तथा सकारात्मक Watch Spiritual Videos http://videos.jagran.com/spiritual

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment