श्रीलंका के खिलाफ बेजोड़ जूते पहन उतरे रसेल, सोशल मीडिया में मची धूम

टी-20 विश्व कप में रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान श्रीलंका और वेस्टइंडीज की भिड़ंत का गवाह बना। जहां एक तरफ दर्शक गेल का इंतजार करते हुए वेस्टइंडीज की गेंदबाजी का मजा ले रहे थे वहीं वेस्टइंडीज के गेंदबाज आंद्रे रसेल ने फैशन का एक अलग नमूना पेश कर दिया।

इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 123 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे वेस्टइंडीज ने 10 गेंद रहते तीन विकेट खोकर फ्लेचर के 84 रन की बदौलत प्राप्त कर लिया। मैच की पहली पारी में जब श्रीलंका बल्लेबाजी कर रहा था तब मैदान पर गेंदबाजी करने उतरे वेस्टइंडीज के गेंदबाज आंद्रे रसेल अजीब से जूते पहने नजर आए।

रसले ने एक पैर में जहां नाइकी का व्हाइट स्पोर्ट्स शू पहन रखा था वहीं दूसरे पैर में ब्राउन कलर का कैजुअल नजर आ रहा शू पहन रखा था। इन बेजोड़ जूतों को पहनकर रसेल ने ना सिर्फ मैदान पर फिल्डिंग की बल्कि गेंदबाजी भी करते नजर आए। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने जूते बदल लिए।

इसका कारण तो किसी को समझ नहीं आया लेकिन टीवी पर मैच देख रहे दर्शकों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए सोशल मीडिया में जमकर मस्ती की। एक यूजर ने ट्वीट किया कि रसेल तुम जो भी करते हो या पहनते हो वो पॉश होता है। वहीं कुछ ने कहा कि आंद्रे रसेल ने फैशन का नया स्टैंडर्ड बनाया है। Watch Sports Videos http://videos.jagran.com/sports
No comments :

No comments :

Post a Comment