1 घंटे में किया 60 मॉडल का मेकअप, बनाया विश्व रिकॉर्ड


किसी भी काम में एक्सपर्ट होना वाकई हमें भीड़ से अलग बना देता है कुछ ऐसा ही कर दिखाया है इंटरनेशनल ब्यूटी एक्सपर्ट इशिका तनेजा ने।

वह रोजाना करीब 100 मास्क पहले दीवार पर चिपकाती फिर स्टॉप-वॉच को ऑन करके उन पर मेकअप की प्रैक्टिस करती, यह सिलसिला लगभग सालभर चला।

उसके बाद इशिका गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाना चाहती थी इसके लिए उसने गिनीज बुक में संपर्क किया।

गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम ने इशिका को एक घंटे में एयर-ब्रश से 25 परफेक्ट मेकअप करने का टार्गेट दिया। उसने 25 से ज्यादा मेकअप कर डाले। मेकअप में इशिका की तेजी, सफाई और क्रिएटिविटी को देखकर सभी हैरान हुए। इसके बाद उसे गिनीज बुक में पार्टिसिपेट करने का मौका मिला।

16 दिसंबर 2014 को इशिका के लिए परीक्षा की घड़ी थी। इशिका ने 60 मिनट के अंदर करीब 64 मॉडल्स के मेकअप किए। जजेज को कुछ मिलते जुलते लगे इसलिए उन्हें माना नहीं गया। घंटेभर में तेजी से 60 मॉडल्स के मेकअप करने का रिकॉर्ड बनाया।

इशिका दुनिया की इकलौती ऐसी महिला हैं जो इतनी तेजी से एयर ब्रशिंग मेकअप करती हैं।

इस बात का सबूत उन्होंने 2014 के गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में एक घंटे में 60 मेकअप कर अपना नाम दर्ज करवाकर दिया है।

इशिका ने सात साल पहले लंदन स्कूल से पहले मैनेजमेंट की पढ़ाई की। फिर लंदन स्कूल ऑफ ब्यूटी से मेकअप और फैशन की टेक्निकल ट्रेनिंग लीं। साथ ही नीदरलैंड में थ्रीडी मेकअप सीखा, वह कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा भी रहीं। Watch Humor Videos http://videos.jagran.com/humor
No comments :

No comments :

Post a Comment