आइपीएल-9 के लिए जहीर को सौंपी गई दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की कमान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज को इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 9वें सत्र के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का कप्तान बनाया गया है। जहीर लगातार दूसरे वर्ष आइपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलेंगे।

जहीर को टीम का कप्तान बनाए जाने पर राहुल द्रविड़ ने कहा- जहीर लंबे समय से नेतृत्वकर्ता रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में हर कोई जहीर के प्रभाव से परिचित है। उन्होंने खुद को हमेशा ही खुद को एक लीडर के रूप में साबित किया है। जहीर बड़े खिलाड़ी है। मगर मेरे ख्याल से उनका ध्यान और विश्वास ऐसे कारण हैं, जिसने उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दिलाई है। मुझे विश्वास है कि वह टीम के अन्य खिलाडि़यों को प्रेरित करेंगे। ड्रेसिंग रूम में उनकी इज्जत है और फ्रेंचाइजी को उनके जैसे कप्तान पर गर्व है। मैं उन्हें कप्तान बनने पर बधाई देता हूं और टीम को आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

वहीं दूसरी तरफ जहीर भी अपनी नई भूमिका को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा- दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। इस जिम्मेदारी को पाकर मुझे खेल को लौटाने का मौका मिला है। मेरा मानना है कि मौजूदा खिलाड़ी हमारी टीम को मजबूत बनाएंगे। इस ग्रुप में काफी क्षमता है और उम्मीद है कि वह आगे निरंतर प्रदर्शन करेंगे।  Watch Cricket News Videos
No comments :

No comments :

Post a Comment