सीरियल धमाकों से दहला ब्रसेल्स, जेट एयरवेज के दो कर्मचारी घायल

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर दो जोरदार धमाके हुए हैं। धमाके के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थित बन गई। एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ब्रसेल्स मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल है। बताया जा रहा है कि धमाके के पहले गोलियां भी चलाई गई थी और ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर तीन सुसाइड बेल्ट भी मिले हैं।

धमाके के बाद एयरपोर्ट के ऊपर धुएं का गुबार लगा हुआ है। घटना के बाद फ्रांस और बेल्जियम की अंतराष्ट्रीय सीमा को बंद कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभालते हुए अाम लोगों के लिए एयरपोर्ट बंद कर दिया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया है। धमाकों में कई लोगों के मारे जाने व घायल होने की खबर है। सुरक्षा के मद्देनजर रेल सेवा भी रोक दी गई है।

मेट्रो स्टेशन पर भी धमाका

समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार ब्रसेल्स, मेट्रो स्टेशन और ईयू के पास भी ब्लास्ट हुअा है। जिसमें तकरीबन पंद्रह लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक मेट्रो स्टेशन पर हुए धमाके में कम से कम दस लोगों की मौत हुई है। मेट्रो स्टेशनों पर धमाके की वजह से ईयू के इंस्टीट्यूट्स और सभी मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

हमले में जेट एयरवेज के दो कर्मचारी घायल

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस हमले में जेट एयरवेज के दो क्रू मैंबर घायल हुई है जिसे अस्पताल पहुंचा दिया गया है। विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि वो ब्रूसेल्स में भारतीय राजदूत मंजीव पुरी के संपर्क में हैं। सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा है कि बेल्जियम में रह रहे भारतीय भारतीय दूतावास पर मौजूद आपातकालीन नंबर +32-26409140, +32-26451850 और +32-476748575 (मोबाइल) नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने की घटना की निंदा

पीएम मोदी ने बेल्जियम में हुए आतंकी हमले को व्यथित करने वाली खबर करार देते हुए कड़े शब्दों में इस घटना की निंदा की है। पीएम मोदी ने घटना में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति सहानुभूति और हमले में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

Watch more News Hindi Videos http://videos.jagran.com/news-bulletins
No comments :

No comments :

Post a Comment