हसीनाओं के बीच जेम्स बॉन्ड के अंदाज में नजर आएंगे अमिताभ
74 साल की उम्र में भी बॉलीवुड में बेहद सक्रिय रहने वाले अमिताभ बच्चन जल्द ही मशहूर जासूसी किरदार जेम्स बॉन्ड के अंदाज में नजर आएंगे। इतना ही नहीं बिग बी के इर्द- गिर्द हसीनाओं का जमावड़ा भी होगा। इस बात की जानकारी अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर दी है।
अमिताभ ने लिखा है, 'एक पत्रिका के लिए फोटो शूट करेंगे, जिसमें ‘मेरा इरादा मिस्टर बॉन्ड जैसा किरदार रचना है, जो हसीनाओं के बीच घिरा होगा। लेकिन जो भी हो, हमें यह मानना चाहिए कि आमतौर पर किसी 74 वर्षीय को ऐसा मौका नहीं मिलता। इसलिए मजा उठाते हैं।'
अमिताभ छोटे से लेकर बड़े पर्दे पर बेहद सक्रिय रहते हैं, साथ ही ज्यादातर इवेंट्स में उनकी मौजूदगी देखने को मिलती है और अपने फैंस के साथ सोशल साइट पर विचारों का आदान-प्रदान करते नजर आते ही रहते है। आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने फिल्म 'टीइ3एन' की शूटिंग खत्म की है और जल्द ही वो शूजित सरकार की फिल्म 'पिंक' में अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे। Watch more Entertainment News Videos

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment