बिहार में शिक्षकों को वेतन नहीं, माननीयों को गिफ्ट में माइक्रोवेव ओवेन


बिहार में इन दिनों माननीयों पर गिफ्ट की बरसात हो रही है। बजट सत्र के दौरान सभी विभाग विधायकों को तरह-तरह के गिफ्ट दे रहे हैं। इसी के तहत आज शिक्षा विभाग ने माइक्रोवेव ओवेन दिए। इसे लेकर राजनीति गर्म हुईं तो शिक्षामंत्री ने सफाई दी कि विधायक व विधान पार्षद मध्याह्न भोजन को गर्म कर उसकी जांच कर सकें, इसके लिए ये गिफ्ट दिए गए हैं।

बिहार में बजट सत्र के दौरान विधायकों व विधान पार्षदों को गिफ्ट देने की परंपरा रही है। लेकिन, आज शिक्षा विभाग ने माइक्रोवव ओवेन क्या दिए, राजनीति गर्म हो गई। विपक्ष ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि शिक्षकों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं और विभाग दिलदार बना हुआ है।

इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया में बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बजट सत्र में जनता को तोहफा देना चाहिए तो विभाग जन-प्रतिनिधियोें को गिफ्ट दे रहे हैं।

सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यह परंपरा शुरू से चल रही है। इसके तहत मंत्री अपने विभाग से गिफ्ट देते आये हैं। शिक्षा विभाग की ओर से विधायकों को गिफ्ट दिये जाने और शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि शिक्षकों के वेतन के लिए सरकार कार्रवाई कर रही है और गिफ्ट को इससे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

उधर, आलोचनाओं का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने अजीबोगरीब तर्क दिया। उन्होंने कहा कि विधायक मध्याह्ल भोजन की जांच करने जाते हैं। वे इस भोजन को गर्म कर उसकी जांच करें, इसलिए माइक्रोवेव ओवेन दिए गए हैं।  Watch News Hindi Videos http://videos.jagran.com/
No comments :

No comments :

Post a Comment