उत्तराखंड की राजनीति में उथल-पुथल, गिर सकती है कांग्रेस सरकार
आज उत्तराखंड की राजनीति में उथल पथल हो सकती है। कांग्रेस के एक दर्जन विधायक सीएम हरीश रावत से असंतुष्ट चल रहे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा इन विधायकों को कांग्रेस से तोड़कर नई सरकार का गठन कर सकती है। इसमें पूर्व सीएम विजय बहगुणा और हरक सिंह रावत शामिल माने जा रहे हैं।
इन दिनों उत्तराखंड विधानसभा सत्र चल रहा है, जो आज खत्म होने वाला है। चर्चा है कि लगभग एक दर्जन कांग्रेस विधायकों की मदद से भाजपा सरकार बनाने की कोशिश कर सकती है। सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा है। वहीं, सीएम हरीश रावत का कहना है कि मेरी सरकार को कोई खतरा नहीं है। पहले भी सरकार गिराने की कोशिश हो चुकी है। मुझ पर बदरी-केदार का आशीर्वाद है।
वहीं इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस आलाकमान भी सक्रिय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक असंतुष्ट विधायकों से संपर्क साधा जा रहा है। उधर, उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी संजय कपूर कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों को रातभर मानते रहे।
बता दें कि विधान सभा में कांग्रेस के 36 विधायक, भाजपा के 28 विधायक और अन्य पार्टी के छह विधायक हैं। वहीं, 14 मार्च को विधानसभा के समक्ष भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग टूटने के मामले में पुलिस ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गणेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया। इससे भी भाजपा आक्रोशित हैं।
उधर, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने विधान सभा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त नहीं कर रही। यह अफवाएं उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसी विधायक को आने जाने को नहीं कहा है। जरूरत पड़ने पर बजट के दौरान दल मत विभाजन करा सकते हैं।
सूत्र बताते हैं कि भाजपा आलाकमान भी उत्तराखंड के मसले पर निरंतर नजर रखे हुए है। साथ ही कुछ-कुछ समय बाद यहां के नेताओं से पूरी स्थिति की जानकारी ली जा रही है। दोपहर बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू विधानसभा पहुंचे और उन्होंने भाजपा विधायकों के साथ बैठक भी की।
वहीं, पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के समक्ष सरकार बचाने का यह आखरी मौका है। आंतरिक खींचतान के चलते यह सरकार किसी भी समय गिर सकती है। Watch News Videos http://videos.jagran.com/

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment