जाटों के साथ वार्ता शुरू, रोहतक सहित कई शहरों में इंटरनेट सेवा ब्लाक
जाट संगठनाें और सरकार के बीच वार्ता शुरू हो गई है। जाट नेताओं से बातचीत हरियाणा के मुख्य सचिव और डीजीपी कर रहे हैं। वार्ता में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक और अन्य जाट प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। दूसरी ओर, रोहतक सहित पूरे प्रदेश में शांति बनी हुई है, लेकिन तनाव का माहौल है। रोहतक, सोनीपत सहित कई क्षेत्रों में इंटरनेट व व्हाटस एप सेवा को ब्लाॅक (बाधित) कर दिए जाने की सूचना है। कहीं से आंदोलन की तो खबर नहीं लेकिन रोहतक में जाट युवा सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं।
शुक्रवार काे जाट नेता चंडीगढ़ पहुंचे। मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ जाट नेताओं की वार्ता हरियाणा निवास में करीब एक बजे शुरू हुई और समाचार लिखने तक जारी थी। इससे पहले चंडीगढ़ पहुंचे जाट नेता यशपाल मलिक ने कहा कि भले ही आरक्षण विधेयक लाने में समय लगे लेकिन संवैधानिक रास्ता निकलना चाहिए, ताकि आगे इसमें कोई बाधा नहीं आए। उन्होंने बैठक में जाट आरक्षण मामले का समाधान निकलने की उम्मीद जताई।
रोहतक में जाट युवाओं ने शुरू किया सांकेतिक धरना
दूसरी ओर, राज्य में शांति बनी हुई है और कहीं से अांदोलन शुरू हाेने की खबर नहीं है। रोहतक,सोनीपत सहित कुछ क्षेत्राेें में तनाव है, पूरी तरह से शांति बनी हुई है। रोहतक में जाट युवाआें ने सांकेतिक धरना शुरू किया है। वे जाट भवन में सांकेतिक धरना दे रहे हैं। रोहतक, सोनीपत सहित कई क्षेत्रों में इंटरपेट सेवा ब्लॉक कर दी गई है। शहरों व आसपास के इलाकाें में सुरक्षा के कड़ इंतजाम किए गए हैं।
रोहतक के दिल्ली बाइपास मार्ग पर तैनात अर्द्ध सैनिक बल का जवान।
भारी संख्या में पुलिस बलों के संग अर्द्ध सैनिक बलाें के जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली को पानी आपूर्ति करने वाले मूनक नहर पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है और वहां अर्द्ध सैनिक बलों के करीब 300 जवानों का तैनात किया गया है। रोहतक, हिसार, हांसी सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों के जवान फ्लैग मार्च भी कर रहे हैं। रोहतक, सोनीपत, हिसार और हांसी सहित प्रदेश के कई इलाकों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने हालात पर नजर बनाए हुए हैं। Watch News Hindi Videos http://videos.jagran.com/

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment