जम्मू-कश्मीर में फिर लहराए गए पाकिस्तान और ISIS के झंडे
घाटी में आज फिर एक बार प्रदर्शनकारियों ने जामिया मस्जिद के बाहर पाकिस्तान और आतंकी संगठन आइएस के झंडे लहराए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पार्टी पर पत्थर भी फेंके। इलाके में भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है।
आपको बता दें कि इसी महीने की 1 तारीख को भी जुम्मे की नमाज के बाद कुछ युवकों ने चेरहे पर कपड़ा बाधकर जामिया मस्जिद के बाहर पाकिस्तान के झंडे लहराए थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी की थी।
गौरतलब है कि कश्मीर में इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं पर बावजूद इसके पाकिस्तानी झंडे फहराना आम बात होती जा रही है। इससे पहले बीती रात को घाटी में भारत के टी 20 विश्व कप सेमीफाइनल में हारने का जश्र भी मनाया गया। Watch news videos http://videos.jagran.com
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment