जम्मू-कश्मीर की पहली महिला CM बनीं महबूबा, 22 मंत्रियों ने भी ली शपथ
पीडीपी
प्रमुख महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री बन गई हैं। उन्हें
राज्यपाल एनएन वोहरा ने पद की शपथ दिलाई। पीडीपी और भाजपा के नेतृत्व में
एक बार फिर बनी इस सरकार में 22 विधायकों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
भाजपा के डॉ. निर्मल सिंह उपमुख्यमंत्री बने हैं। इस कार्यक्रम में
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में
शामिल हुए।
करीब 18 वर्ष पहले अपने स्वर्गीय पिता मुफ्ती मुहम्मद सईद के साथ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नींव रखने वालों में शामिल महबूबा राज्य की 13वीं मुख्यमंत्री बनी हैं। इसके साथ ही उन्हें राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का भी गौरव हासिल हुआ है।
इन्होंने ली शपथ
पीडीपी-भाजपा गठबंधन वाली इस सरकार में महबूबा के बाद भाजपा के निर्मल सिंह को राज्यपाल एनएन वोहरा ने मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीडीपी नेता गुलाम नबी लोन ने राज्य के मंत्री के रूप में और भाजपा नेता बलि भगत ने मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
पीडीपी नेता अब्दुल हक खान और भाजपा के चौधरी लाल सिंह ने भी मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ ली। भाजपा नेता चौधरी लाल सिंह ने डोगरी भाषा में शपथ ली।
पीडीपी नेता सैय्यद बशारत अहमद बुखारी को भी राज्यपाल एनएन वोहरा ने मंत्री पद व गोपनीयता शपथ दिलाई। उन्होंने कोशुर भाषा में शपथ ली।
हसीब दराबू, पीपल्स कॉन्फ्रेंस नेता सज्जाद लोन और शेरिंग दोरजे ने भाजपा-पीडीपी गठबंधन वाली जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
पीडीपी नेता सैय्यद नईम अख्तर आंद्राबी, आसिया नकास ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
जबकि भाजपा नेता अब्दुल गनी कोहली, सुनील कुमार शर्मा और प्रिया सेठी को मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment