प्रत्‍यूषा की खुदकुशी पर बोले महेश भट्ट, बयां की इंडस्‍ट्री की कड़वी सच्‍चाई

फिल्ममेकर महेश भट्ट का कहना है कि प्रत्यूषा बनर्जी जैसी ज्यादातर टीवी और फिल्म एक्ट्रेसेस के साथ बेहद बुरा व्यवहार होता है। टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या के बाद पूरी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री हिल गई है। इस घटना को राखी सावंत से लेकर हेमा मालिनी तक सभी अपने-अपने तरीके से ले रहे हैं।

अब फिल्मकार महेश भट्ट ने भी इस मामले पर कहा है। कहना चाहिए कि उन्होंने तो चौंका देने वाला खुलासा किया है। महेश भट्ट ने कहा है कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की ज्यादातर एक्ट्रेस सार्वजनिक तौर पर भले नारी सशक्तिकरण की बातें करती हों, मगर सच्चाई तो यह है कि खुद उनके साथ इसी इंडस्ट्री में घर के नौकरों से भी ज्यादा बुरा बर्ताव होता है।

महेश भट्ट ने बताया ' फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में प्रोफेशनल सक्सेस और इमोशनल फ्रीडम कभी भी एक तराजू में नहीं तौले जा सकते। इस दुनिया में कई ऐसी नामी गिरामी एक्ट्रेस हैं जो सफलता के चरम पर हैं। अकूत धन-दौलत भी है...वे सामाजिक मुद्दों पर बेहतरीन भाषण और तर्क भी देती हैं। लेकिन खुद उनके साथ उनके अपने अत्याचार और शोषण करते हैं।'

महेश भट्ट ने यह भी कहा कि कुछ ऐसी भी हैं जो हिम्मत करती हैं, खुद अलग रास्ता चुनती हैं और अकेले उस पर आगे बढ़ती हैं। बता दें कि महेश भट्ट का प्रोडक्शन हाउस बी ग्रेड फिल्मों में दखलंदाजी रखता है और काफी नए चेहरों को मौका भी देता है।
No comments :

No comments :

Post a Comment