रेलवे के रडार से ट्रेन हुई लापता, मचा हड़कंप....जानिए क्या है मामला?
मुगलसराय से पटना जाने वाली 63264 डाउन पैसेंजर ट्रेन रेलवे के रडार से गायब हो गई। रविवार को इस ट्रेन को यात्री दिनभर खोजते रहे। रेलवे की वेबसाइट पर इसे कैंसिल दिखाया जा रहा था। इस कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई।
वेबसाइट पर इस पैसेंजर ट्रेन को कैंसिल देखकर लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि रेलवे द्वारा पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को किन कारणों से कैंसिल कर दिया गया। हालांकि, ट्रेन चल रहीं थीं।
दरअसल रेलवे द्वारा 63264 डाउन मुगलसराय-पटना पैसेंजर ट्रेन को मुगलसराय से बक्सर के बीच रैक के अभाव में कैंसिल कर दिया गया था। इसकी सूचना ट्रेनों की जानकारी देने वाली वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। लेकिन, यह ट्रेन बक्सर से पटना के बीच शाॅर्ट टर्मिनेट कर चल रही थी। मुगलसराय के बदले यह ट्रेन रविवार को बक्सर से पटना के लिए खुली। रेलवे द्वारा शाॅर्ट टर्मिनेट की जगह पूरी तरह से कैंसिल का डाटा फीड कर दिया गया।
शनिवार की रात पटना से आनेवाली 63231 अप पैसेंजर ट्रेन, जो पटना से मुगलसराय जाती है, बक्सर से रात 12 बजकर 25 मिनट पर मुगलसराय के लिए खुलती है। इस ट्रेन के रैक में खराबी आ गई थी। इस वजह से इस ट्रेन को बक्सर से मुगलसराय के बीच रात में कैंसिल कर दिया गया था। Watch http://videos.jagran.com/

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment