एन्काउंटर में यूपी पुलिस का दरोगा शहीद, 20 लाख रुपये देगी सरकार

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दादरी में आज सुबह बदमाशों ने उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात दरोगा अख्तर खान की गोली मारकर हत्या कर दी। दरोगा अख्तर खान दादरी की नई आबादी में रहने वाले बदमाश जावेद को पकड़ने गए थे।

अख्तर खान के साथ कई पुलिस कर्मी भी थे, लेकिन गोली चलने पर सारे पुलिसकर्मी भाग गए। जावेद चोरी के मामले में जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी लक्ष्मी सिंह और एस एसपी किरण एस भी मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद आइजी सुजीत पांडे आ रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस संबंध में संदिग्ध औरंगजेब को गिरफ्तार कर लिया है।

आइजी सुजीत पांडे के अनुसार, औरंगजेब को गोली है। पुलिस के मुताबिक, फरार जावेद और फुरकान पर 50 हजार का इनाम घोषित है। आइजी ने बताया कि अख्तर के परिवार को प्रदेश सरकार 20 लाख रुपये देगी।

पुलिस के मुताबिक, आज सुबह दादरी थाना के कोट चौकी प्रभारी अख्तर खान टीम के साथ वांछित आरोपी फुरकान को गिरफ्तार करने के लिए नई आबादी में पहुचे, जहां बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग में गोली लगने से अख्तर खान शहीद हो गए।

शहीद दरोगा अख्तर खान वर्ष 1998 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। दादरी कोतवाली में 11 जून 2014 की दरोगा के तौर पर प्रोन्नति पाकर आए थे।

परिवार में बेटा-बेटी है। अख्तर खान मूलरूप से अलीगढ़ की फिरदोस कॉॉलोनी पुरानी चुंगी के रहने वाले थे। Watch videos http://videos.jagran.com/
No comments :

No comments :

Post a Comment