श्री श्री के कार्यक्रम पर हंगामा, जेटली बोले- 'सुनवाई संसद में चल रही है या कोर्ट में'

 यमुना नदी के किनारे होने वाले श्री श्री रविशंकर के वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल कार्यक्रम को लेकर सरकार को विरोध का सामना करना पड़ा। इस मुद्दे को लेकर अाज राज्य सभा में जोरदार हंगामा हुअा। शुक्रवार से शुरु होने वाले कार्यक्रम को लेकर माकपा के सीताराम येचुरी ने सवाल उठाया कि श्री श्री रविशंकर के व्यक्तिगत कार्यक्रम को लेकर सेना के जवान कैसे मदद कर रहे हैं ? इसी सवाल को लेकर राज्य सभा में जमकर हंगामा हुअा। हंगामा कर रहे सदस्यों ने वेल में अाकर नारेबाजी की। विपक्षी सांसदों ने सदन में 'सेना का गलत इस्तेमाल मत करो, रक्षा करो' का नारा लगाए।

मुख्तार अब्बास नकवी ने राज्यसभा में श्री श्री रविशंकर के कार्यक्रम का बचाव करते हुए कहा कि रविशंकर प्रकृति प्रेमी हैं, उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं खड़े किए जाने चाहिए। एनजीटी मामले की सुनवाई कर रहा है। हमने इस मुद्दे पर चर्चा की है। सभी नियमों और कानूनों का पालन किया जा रहा है।

इस मामले में राज्यसभा में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि मामला ट्रिब्यूनल में लंबित है, एेसे में सभापति को राज्यसभा में मुद्दा उठाने की अनुमति ही नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आखिर इसकी सुनवाई संसद में चल रही है या कोर्ट में।

उल्लेखनीय है दिल्ली में यमुना किनारे होने वाले आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम में सेना से पंटून पुल बनवाने को लेकर विवाद हो गया है। अब तक सेना एक पुल बना चुकी है और दूसरा पुल बनाने का काम जोरों पर है। संभावना है कि सेना तीसरा पुल भी बना सकती है।

श्री श्री रविशंकर के कार्यक्रम का विरोध किसानों ने भी किया है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित भी इस विरोध प्रदर्शन में किसानों के साथ आ गए। इस संबंध में किसानों का कहना है कि हमारी फसलों को इस आयोजन के चलते काफी नुकसान हुआ है।   Watch New Hindi Video http://videos.jagran.com/
No comments :

No comments :

Post a Comment