श्री श्री रविशंकर पर बरसे शरद यादव, कहा- 'जेल भेजो'
विजय माल्या के मुद्दे के साथ यमुना किनारे पर होने वाले श्री श्री रविशंकर के विश्व सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर भी आज राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद आज विपक्ष ने इस रविशंकर के मुद्दे को उठाते हुए रविशंकर के उस बयान पर आपत्ति जताई जिसमें श्री श्री ने एनजीटी के आदेश पर भी जुर्माना नहीं देंगे कहा था।
जदयू के अध्यक्ष शरद यादव ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि श्री श्री रविशंकर का कार्यक्रम कैसे हो सकता है, जब उन्होंने जुर्माना ही नहीं भरा है। उन्होंने कहा, "क्या रविशंकर सिस्टम से भी उपर हैं?" उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रविशंकर को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि श्री रविशंकर को जेल भेजने की मांग की।
वहीं इस मुद्दे पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि विपक्षी सदस्य पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं। उन्होंने विपक्ष से इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने की अपील की।
संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू ने श्री श्री मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में किसी भी बात के लिए हिंदू और भारतीयों की आलोचना करना एक फैशन बन गया है ।
विजय माल्या विवाद पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि विजय माल्या की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। Watch Spiritual Video http://videos.jagran.com/spiritual

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment