छत्तीसगढ़ में IED धमाके में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल

आज सुबह बिजापुर के बासागुड़ा सरकेडा रोड पर पेट्रोलिंग के दौरान धमाका होने से दो जवान बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने ये बम बिछाया था। शुरूआती जांच में पता चला है कि इस धमाके में आईइडी का इस्तेमाल किया गया था।

बीजापुर की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदिरा कल्याण ने बताया कि ये हादसा तब हुआ जब पैरामिलेट्री के जवान बासागुडा़-सारकेगडा़ रूट से गुजर रहे थे कि तभी ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट रिमोट के जरिए किया गया।

इस घटना में घायल होने वाले जवान असिस्टेंट कमांडर नीरज कुमार और सिपाही मनीष सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन से हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जवानों की हालत खराब है और उन्हें प्लेन के जरिए रायपुर लाने की कोशिश की जा रही है। Watch More News Videos http://videos.jagran.com
No comments :

No comments :

Post a Comment