किन सांसदों ने अपनी संपत्तियों का नहीं किया खुलासा, जानिए..
2014 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अब करीब दो साल हो गए लेकिन उसके बावजूद 105 सांसद ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपनी संपत्ति और देनदारी का कोई खुलासा नहीं किया है। इन सांसदों में समाजवादी पार्टी के पांच सांसद और आम आदमी पार्टी के चार सांसद शामिल हैं।
भाजपा के 280 सांसदों में से सिर्फ दो ऐसे सांसद ऐसे हैं जिन्होंने मार्च 2016 तक डिक्लेरेशन फार्म ही नहीं भरा है।
लोकसभा के नियम के मुताबिक, पार्लियामेंट्री चुनाव जीतकर आने वाले हर सांसद को थपथ लेने के 90 दिन के भीतर अपनी संपत्ति और देनदारियों का खुलासा करना अनिवार्य है। लेकिन वर्तमान लोकसभा में कुल 19 प्रतिशत सांसद ऐसे हैं जिन्होंने लोकसभा सचिवालय द्वारा बार-बार याद दिलाने के बावजूद अभी तक अपनी संपत्ति और देनदारियों का खुलासा नहीं किया है।
लोकसभा सचिवालय ने ये भी जानकारी दी है कि कांग्रेस के भी 45 में से 14 सांसदों ने डिक्लेरेशन फॉर्म नहीं भरा है। इनमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हैं।
इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के 34 में से आठ सांसद, टीडीपी के 16 में से 10 सांसद और शिवसेना के 18 में से 9 सांसदों ने अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं किया है।
समाजवादी पार्टी के पांच सांसदों ने लोकसभा को अपनी संपत्ति और देनदारियों के बारे में सूचना नहीं दी है। इनमें पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव, उनकी बहू डिंपल यादव, भतीजे धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव और पोते तेजप्रताप सिंह शामिल हैं। Watch News Videos http://videos.jagran.com

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment