इन भारतीय खिलाड़ियों के लिए शायद ये होगा आखिरी विश्व कप
संजय सावर्ण। भारतीय टीम इस टी-20 विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार है। टीम
में एक से बढ़तक एक बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं जिनमें इस खिताब को
दूसरी बार जीतने की पूरी क्षमता है मगर कुछ खिलाड़ी टीम में ऐसे भी हैं जो
उम्र की उस दहलीज पर हैं जहां से क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ता है। ऐसे में
इन खिलाड़ियों के लिए ये विश्वकप आखिरी विश्वकप हो सकता है क्योंकि अगला
विश्व कप वर्ष 2019 में इंग्लैंड में होना है। तब तक शायद ही ये खिलाड़ी
टीम इंडिया का हिस्सा रह पाएं। किन खिलाड़ियों के लिए ये आखिरी विश्वकप
साबित होगा डालते हैं एक नजर।
आशीष नेहरा- नेहरा इस वक्त मौजूदा भारतीय टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। लगभग 37 वर्ष के हो चुके नेहरा अगले विश्व कप तक 40 साल के हो जाएंगे और इस उम्र में वो शायद ही भारतीय टीम के लिए खेल पाएं।
हरभजन सिंह- टीम इंडिया के टर्बनेटर के लिए ये शायद आखिरी विश्व कप होगा। लगभग 36 वर्ष के हो चुके भज्जी टीम में तो हैं मगर उन्हें मौके कम मिल रहे हैं। अगले विश्व कप तक वो 39 वर्ष के हो जाएंगे। इस उम्र तक तो वो क्रिकेट को अलविदा कह चुके होंगे।
युवराज सिंह- काफी समय बाद युवी को टीम में मौका मिला और उन्होंने टीम के लिए अपनी उपयोगिता साबित भी कर दी। एक बार फिर उनके पास मौका है कि वो अपने आलराउंड प्रदर्शन से भारत को ये खिताब दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं क्योंकि ये युवी का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। युवी अभी 34 वर्ष के हैं और अगले विश्व कप तक वो 37 वर्ष के हो जाएंगे।
महेंद्र सिंह धौनी- भारत को दो-दो विश्व कप का खिताब दिलाने वाले धौनी पर एक बार फिर से इस बार भी खिताब दिलाने की उम्मीद है। लगभग 35 वर्ष के हो चुके धौनी की भी यही कोशिश होगी कि वो वर्ष 2011 की तरह से एक बार फिर भारत को अपनी धरती पर टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाएं। धौनी भी अगले विश्व कप तक 38 वर्ष के हो जाएंगे ऐसे में वो इस बार एक और कामयाबी अपने नाम जरूर करना चाहेंगे। Watch News Videos http://videos.jagran.com/

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment