सूर्य ग्रहण समाप्त, मंदिरों के खुले कपाट, राशियों पर ये रहेगा असर, पढ़ें...
आज सुबह 6.35 से 6.43 बजे तक सूर्यग्रहण दिखाई दिया। सूर्यग्रहण पूर्ण होने
के बाद ही उत्तराखंड के सभी प्रमुख मंदिरों में विधिविधान से पूजा-अर्चना
की गई। चमोली जिले के योगध्यान बदरी मंदिर, गोपीनाथ समेत हर की पैड़ी और
नीलकंठ महादेव मंदिर में महादेव का श्रृंगार किया गया और रुद्राभिषेक किया
गया। इन स्थानों पर तय समय के बाद आरती की गई।
सूर्य ग्रहण पड़ने पर उत्तराखंड के तमाम मंदिरों के कपाट कल शाम 6.30 बजे ही बंद कर दिए गए थे। इससे पहले सभी मंदिरों में आरती की गई। इसके बाद मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। मगर आज सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित अन्य मंदिरों में भगवान की प्रतिमाओं को स्नान कराकर मंदिर के कपाट खोले गए। इसके साथ हरकी पौड़ी पर गंगा आरती सुबह 7:15 बजे की गयी। ज्योतिर्विद् पंडित शक्तिधर शास्त्री के अनुसार शहर में सूर्यग्रहण आठ मिनट तक दिखाई दिया। सूर्योदय के साथ ही सुबह 6.35 बजे से 6.43 बजे तक खग्रास स्वरूप में आठ मिनट तक सूर्यग्रहण दिखाई दिया। सूर्यग्रहण पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान भी किया। Watch Spiritual videos http://videos.jagran.com/spiritual
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment