सुप्रीम कोर्ट में विजय माल्या ने रखी 4000 करोड़ रुपये लौटाने की पेशकश
शराब कारोबारी विजय माल्या ने सुप्रीम कोर्ट के सामने सितंबर तक बैंकों के 4000 करोड़ रुपये लौटाने की पेशकश की है। कोर्ट में माल्या के वकील ने बताया कि वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैंकों से संपर्क में हैं।
माल्या के इस प्रपोजल पर सुप्रीम कोर्ट ने माल्या के खिलाफ केस करने वाले बैंक समूहों से एक हफ्ते में जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी। माल्या पर इस समय बैंकों का 9000 करोड़ रूपये बकाया है।
माल्या के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि प्रस्ताव गुप्त रखा जाए क्योंकि मीडिया बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है। इस पर जज ने कहा, मीडिया जनहित में मुद्दे को उठा रहा है, मीडिया का कोई इंटरेस्ट नहीं है सिवाय इसके कि बैंकों का पैसा वापस मिल जाए। कोर्ट द्वारा यह पूछे जाने पर कि माल्या की भारत वापसी कब होगी, का उत्तर देते हुए माल्या के वकील ने कहा कि फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है, क्योंकि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैंकों से बात कर रहे हैं।
किंगफिशर एयरलाइन के पूर्व कर्मचारी अनिरुद्ध बलाल का कहना है कि सरकारी से हमारी उम्मीदें खत्म होती जा रही है। अब हमें सिर्फ अदालत से ही उम्मीदें है।
इससे पहले सोमवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विजय माल्या जैसे जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों (विलफुल डिफॉल्टरों) को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे इरादतन डिफॉल्टर सम्मान सहित बैंकों का कर्ज चुका दें। अन्यथा उनके खिलाफ बैंकों और जांच एजेंसियों की ओर से साझा तौर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Watch more News Videos http://videos.jagran.com

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment