असम में बांग्लादेश से हो रहे घुसपैठ को रोकेगी एनडीए: राजनाथ सिंह
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह असम में तुलियजन के बाद अब मोरन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।
इससे पहले असम के डिब्रूगढ़ स्थित तुलियजन में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर करारा वार किया। रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोई हमारे लिए यह नहीं कह सकता है कि हम भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कांग्रेस ने असम को बर्बाद और तबाह कर दिया है।‘ रैली के दौरान उनहोंने कांग्रेस पर वार करते हुए सीमा पर घुसपैठ व 1984 के दंगों की बात भी की।
उन्होंने कांग्रेस पर सवाल दागते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का भारत में असम और बांग्लादेश सीमा से घुसपैठ जारी है, आपने उन्हें आने से क्यों नहीं रोका क्यों नहीं बांग्लादेश और भारत की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया। इन सब चीजों की तरफ उनका (कांग्रेस का) ध्यान ही नहीं है। जो आ रहा है आने दो, जो जा रहा है जाने दो। ऐसे देश चलता है?
गृहमंत्री ने कहा, ‘हम केवल कुछ समय चाहते हैं और भारत-बांग्लादेश सीमा को पूर्ण रूप से सील कर देंगे ताकि बांग्लालदेश घुसपैठिए न आ सके।‘
राजनाथ ने 1984 दंगों की याद दिलाते हुए बताया, ‘राहुलजी ने कहा अगर यहां (असम) भाजपा की सरकार बनी तो दंगे होंगे, राहुलजी वर्ष 83 में 2500 लोग मारे गए थे, आपकी उम्र उस समय कम थी। कम से कम आप गोगोइजी से ही पूछ लेते, 1984 में सिख दंगे हुए थे पता कर लीजिए राहुलजी किसकी सरकार थी।‘
इनकी पहली चुनावी रैली तुलियजन, दूसरी थौरा और तीसरी माहमोरा और चौथी मोरन में आयोजित की जा रही है। इन सभी क्षेत्रों में चुनाव 4 अप्रैल को पहले चरण में संपन्न होगा। Watch More News Videos http://videos.jagran.com

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment