पूजा भट्ट ने 12 साल छोटे मॉडल से डेट की खबर पर दिया ये जवाब


हाल ही में खबर आई कि 44 साल की पूजा भट्ट इन दिनों एक मॉडल को डेट कर रही हैं। खबर में दावा किया कि पूजा इन दिनों अपने से 12 साल छोटे बांग्लादेशी मॉडल आसिफ अजीम के करीब आ रही हैं। लेकिन पूजा भट्ट ने इन खबरों का खंडन किया है।

पूजा भट्ट ने अपनी डेटिंग की खबर सामने आने के बाद ट्विटर पर कथित न्यूजपेपर को टैग करते हुए लिखा- 'क्या असल में ऐसा है! आपने कभी स्क्रीनप्ले राइटिंग में हाथ आजमाएं हैं? धन्यवाद!'

दरअसल, ये पूरा मामला तब उठा जब पूजा ने पिछले दिनों आसिफ के लिए अलीबाग में बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। 32 साल के आसिफ बांग्लादेश के मेहरपुर के रहने वाले हैं। आसिफ की गिनती दुनिया के टॉप 100 माडल्स में होती है। फिलहाल वह मनीष मल्होत्रा के लिए मॉडलिंग कर रहे हैं। Watch Entertainment Videos
No comments :

No comments :

Post a Comment