रोहतक में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या
बदमाशों ने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। एक बदमाश ने उसे पीछे से पकड़ लिया और दूसरे ने उसके माथे पर दो गोलियां दाग दीं। हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए।
सदर थानाक्षेत्र के गांव रिठाल निवासी चंद्र सिंह सेना से रिटायर हैं। उनके दो बेटों में छोटा सुखविंद सिंह कबड्डी खिलाड़ी था। उसके चाचा बिजेंद्र नरवाल ने बताया कि 24 वर्षीय सुखविंद्र सरकारी स्कूल में प्रैक्टिस करने के बाद लौट रहा था। जैसे ही वह घर के समीप पहुंचा तो इसी दौरान सामने से दो बदमाश स्कूटी पर आए। सुखविंद्र के पास पहुंच कर उन्होंने स्कूटी रोकी और एक बदमाश पिस्तौल तान कर उसकी ओर लपका।
यह देखकर सुखविंद्र भागा, लेकिन उसने उसे गोली मार दी। इसके बाद सुखविंद्र सड़क किनारे गिर गया। इसके बाद उस बदमाश ने उसकी सिर में गोली मार दी। इसकेे बाद दूसरा बदमाश भी स्कूटी से उतरा और उसने भी उसके सिर में गोलियां दाग दीं। इसके बाद दोनों फरार हो गए। ग्रामीणों ने सुखविंद्र को रोहतक पीजीआइ में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बिजेंद्र नरवाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के देवेंद्र उर्फ राणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सीआइए-वन ने उसे उठाया था। आरोप है कि सुखविंद्र को पुलिस ने थर्ड डिग्री दी थी।
सुखविंद्र ने परिजनों को कई दिन पहले बताया था कि उसे फोन पर कुछ लोग धमकी दे रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी और फोन करने वालों का पता लगाने की गुहार लगाई थी। सुखविंद्र ने खुद के लिए सुरक्षा भी मांगी थी, किंतु पुलिस ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया।

Watch Sports News Videos http://videos.jagran.com/sports
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment