युवती पहुंची थाने बोली मुझे मेरी पत्नी वापस ला दो

मध्यप्रदेश पुलिस के सामने एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। जब एक युवती खरगोन एसपी के पास पहुंची और बोली- साहब, मेरी पत्नी मुझे वापस दिला दो। ससुराल वाले मेरी पत्नी को मुझसे छीनकर ले गए हैं।

मुझे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं हैं। जबकि हम दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं।
युवती ने बताया कि इंदौर के एक मंदिर में दोनों ने शादी भी कर ली है। युवती ने अपनी पत्नी के परिजनों पर अपहरण का आरोप भी लगाया है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह इंदौर में काम करती है और अपने एक रिश्तेदार के घर गोगावां आती-जाती रहती थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की से उसकी नजदीकियां बढ़ गयी और हम एक-दूसरे को पसंद करने लगीं।

29 फरवरी को इंदौर के एक मंदिर में हमने शादी कर ली। 6 मार्च को युवती के परिजन पुलिस के साथ आए और मारपीट की। पुलिस ने दबाव बनाकर मेरी पत्नी को उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया।

युवती का कहना है कि वह पत्नी और परिवार की खुशी के लिए सेक्स चेंज कराने को भी तैयार है। परिवार के लोग साथ रहने दें तो सेक्स चेंज की मेडिकल प्रक्रिया जल्द पूरी करा लूंगी।  Watch Humor Videos http://videos.jagran.com/humor
No comments :

No comments :

Post a Comment