महिषासुर शहादत दिवस पर कार्यक्रम में शामिल हुए थे BJP सांसद उदित राज
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में महिषासुर शहादत दिवस मनाए जाने
का विवाद बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा मे दिए
अपने बयान में जेएनयू में महिषासुर शाहदत दिवस मनाए जाने का जिक्र किया था।
बहरहाल, अब टेलीग्राफ अखबार ने खुलासा किया है कि अक्टूबर 2013 में हुए उस कार्यक्रम में भाजपा सांसद उदित राज भी मौजूद थे। खुद उदित राज ने उसकी पुष्टि की है।
कार्यक्रम की तस्वीर सामने आने के बाद उदित राज ने कहा, हां मैं उस कार्यक्रम में मौजूद था, क्योंकि मुझे लगता है कि देश से जातिगत भेदभाव मिटना चाहिए। हालांकि जेएनयी में यह मेरा अकेला कार्यक्रम नहीं था। मैं कई सेमिनार में हिस्सा ले चुका हूं।
यह मामला आज भी संसद में उठेगा। विपक्ष की आपत्ति के बाद स्मृति आज भी इस मुद्दे पर बोल सकती हैं।
लोकसभा की तरह ही राज्यसभा मे भी जेएनयू और हैदराबाद की घटना पर हुई बहस का जवाब देने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ही आई थीं। जब उन्होंने वाम संगठनों का जिक्र किया और एक पर्चे से पढ़कर बताया कि किस तरह जेएनयू में दुर्गा की बजाय महिषासुर का महिमामंडन किया जाता है और किस तरह दुर्गा को कलंकित किया जाता है तो कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा उग्र्र हो गए।
Watch News Video in Hindi

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment