आईएस ने ली बगदाद की शिया मस्जिद पर हमले की जिम्मेदारी

इराक की राजधानी बगदाद में गुरुवार को शिया मस्जिद रसूल अल आजम पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। इस आत्मघाती हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी जबकि 20 घायल हाे गए थे। इस हमले को दो हमलावरों ने अंजाम दिया था। पहले हमलावर ने खुद को उस वक्त उड़ा लिया था जब लोग मस्जिद से नमाज अता कर वापस निकल रहे थे, जबकि दूसरे ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच खुद काे उड़ा लिया था।

इस्लामिक स्टेट ने अपने जिहादी फोरम के जरिए इसकी जिम्मेदारी कबूल करते हुए बताया है कि किस तरह से दोनों आतंकियों ने खुद को डिटोनेटर के जरिए उड़ाकर इस हमले को अंजाम दिया है। इस हमले के खिलाफ शिया धर्मगुरू मुक्तादा अल सदर ने प्रदर्शन करने का एलान किया है। इस प्रदर्शन में उन्होंने दूसरे लोगों से भी शामिल होने की भी अपील की है।  

No comments :

No comments :

Post a Comment