दरोगा की हत्या का राज गहराया, एन्काउंटर में मारे गए SI की ही पिस्टल से हुई हत्या
ग्रेटर नोएडा में एन्काउंटर के दौरान दरोगा अख्तर खान की हत्या का रहस्य
गहराता जा रहा है। दरअसल, जांच में यह साफ हो गया है कि हत्या में जिस
पिस्टल का प्रयोग किया गया था वह शहीद हुए उस सब इसंपेक्टर का ही था। इस
मामला सामने आते ही हत्या की गुत्थी और भी उलझ गई है।
परिजनों ने पूर्व में यह आराेेप लगाया था कि अख्तर खान की एन्काउंटर टीम में शामिल एक पुलिस अफसर से नहीं बनती थी। इससे अब यह मामला गंभीर बनता जा रहा है। कई सवाल एक साथ उठ गए हैं। पहले यह शोर हुआ कि बदमाशों ने दरोगा को भीतर खींच कर हत्या कर दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नाइन एमएम की गोली मिलने से इसकी पुष्टि हुई है। बदमाश कुछ देर तक इस भ्रम में रहे कि बाहर पुलिस उन्हें घेरे हुए है। बाद में वे वहां से फरार हो गए। सूत्रों की मानें तो दारोगा और बदमाश जावेद के बीच संघर्ष हुआ था। जावेद ने दारोगा की पिस्टल हाथ से छीन कर गर्दन में सामने से गोली मार दी थी।
इसके बाद जावेद, तोता, गुलफाम, औरंगजेब और वसीम ने मोर्चा संभाल लिया था। उधर, पुलिस का दावा है कि उसने दोबारा मौके पर पहुंच कर जब फायरिंग की तब बदमाश भागे और इस दौरान ही औरंगजेब नामक बदमाश को गोली लगी और वह पकड़ा गया।
जावेद ने भागने से पहले दारोगा की सरकारी नाइन एमएम की पिस्टल मोटरसाइकिल के नीचे छोड़ दी थी। पुलिस जावेद पर रासुका लगाने के लिए प्रदेश सरकार को रिपोर्ट भेजेगी। उधर, एसपी देहात अभिषेक यादव ने कहा कि वह इससे इत्तेफाक नहीं रखते कि दारोगा को उसके पिस्टल से गोली मारी गई है।
पुलिस जावेद को गिरफ्तार नहीं कर पाती तो अदालत में कुर्की के आदेश के लिए जाएगी। दादरी के नई आबादी में बने जावेद के मकान में अब कोई नहीं रह रहा है, लेकिन मकान के अंदर सारा सामान मौजूद है। जावेद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है।
वहीं दारोगा अख्तर खान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट से दारोगा की मौत पर कई सवाल उठ गए हैं। बताया जाता है कि गोली घुसने का घाव साढ़े तीन सेंटीमीटर और गोली निकलने का घाव दो सेंटीमीटर मिला है। जो गोली सामने से घुसी है, वही गोली पीछे से बाहर निकली है।
गोली लगने के बाद फायर इंजरी के बाद शॉक लगने से मौत हुई है। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि गोली लगने के बाद कुछ देर तक दारोगा का खून बहा था। उसे देरी से अस्पताल पहुंचाया गया। शरीर में गोली घुसने और निकलने का घाव गले से नीचे नहीं उतर रहा था। Watch Videos http://videos.jagran.com/

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment