SC ने माल्या की सारी संपत्ति की जानकरी बैंकों को देने का दिया आदेश

बैंकों से 9000 करोड़ रुपये का लोन लेकर विदेश भागे कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विजय माल्या की दुनियाभर में जितनी भी संपत्ति है, उसकी जानकारी बैंकों को उपलब्ध कराई जाए। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा है कि विजय माल्या के परिवार के पास भी जितनी संपत्ति है उसकी जानकारी भी बैंकों को उपलब्ध कराई जाए।

इससे पहले बैंकों ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि माल्या ने अपनी संपत्तियों का सही और पूरा ब्योरा नहीं दिया है। बैंकों का कहना है कि लोन की रिकवरी के लिए माल्या और उनके परिवार की संपत्ति का खुलासा होना जरूरी है। साथ ही साथ लोन रिकवरी के लिए माल्या का व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश होकर गारंटी देना भी जरूरी है। विजय माल्या के वकील ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि माल्या भारत वापस कब आएंगे।

बैंकों की अपील पर पिछले हफ्ते माल्या ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि सुप्रीम कोर्ट को बैंकों की याचिका खारिज करनी चाहिए, क्योंकि किसी भी कोर्ट ने बैंकों को कोई आदेश नहीं दिया है। माल्या ने कहा था कि बैंकों को उनकी संपत्ति का ब्योरा मांगने का कोई अधिकार नहीं है। माल्या ने हलफनामे में ये भी कहा था कि वो विदेशों में अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं देंगे, क्योंकि NRI को ऐसा नहीं करना होता है।

विजय माल्या की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वकील ने कहा कि बैंक सिर्फ अपना पैसा ही वापस नहीं चाहते बल्कि माल्या को जेल भी भिजवाना चाहते हैं।

सरकार की तरफ से कोर्ट में पेश हुए अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट में कहा कि माल्या ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का उल्लंघन किया है और अब सरकार कानून के मुताबिक कदम उठाएगी। Watch Videos http://videos.jagran.com/
No comments :

No comments :

Post a Comment