आज भारत के टी20-वनडे कप्तान के सामने होंगे भारत के टेस्ट कप्तान
लगातार दो हार के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर
शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग में जब आमने-सामने होंगी तो उनका इरादा
जीत की राह पर लौटने का होगा। प्रभावी शुरुआत के बाद दोनों टीमें पिछले दो
मैच हार चुकी हैं। आज का मुकाबला भारत के टी20 व वनडे कप्तान महेंद्र सिंह
धौनी और भारत के टेस्ट कप्तान विराट के बीच जंग के रूप में भी देखा जाएगा।
एक जीत और दो हार के साथ दोनों के खाते में दो-दो अंक है। महेंद्र सिंह धौनी की अगुआई वाली पुणे ने पहले मैच में गत विजेता मुंबई इंडियंस को हराया। लेकिन इसके बाद उसे गुजरात लायंस और किंग्स इलेवन पंजाब से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ सितारों से सजी बेंगलूर टीम ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आइपीएल-9 में अपना अभियान शुरू किया था। लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस से उसे हार का सामना करना पड़ा।
धौनी के लिए सबसे बड़ी चुनौती सही टीम संयोजन तैयार करना है। पुणे के पास बल्लेबाजी में अजिंक्य रहाणे, केविन पीटरसन, स्टीवन स्मिथ और धौनी जैसे बड़े नाम हैं। लेकिन फाफ डुप्लेसिस को छोड़कर अन्य कोई भी नहीं चल सका है। धौनी ने पिछले मैच में मिशेल मार्श की जगह श्रीलंका के तिषारा परेरा को उतारा, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। हालांकि बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय है।
तेज गेंदबाज इशांत शर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। एक समय धौनी के करीबी रहे आरपी सिंह की जगह पिछले मैच में इरफान पठान को मौका दिया गया। लेकिन उनसे भी निराशा ही हाथ लगी। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपनी बेहतरीन फॉर्म में नहीं हैं। मुरुगन अश्विन अपने पहले आइपीएल सीजन में अच्छा कर रहे हैं। रणजी खिलाड़ी रजत भाटिया अपनी मध्यम गति गेंदबाजी और कटर से प्रभावित कर रहे हैं।
पुणे की ही तरह बेंगलूर की मजबूती भी उसकी बल्लेबाजी ही है। विस्फोटक क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शेन वॉटसन और युवा सरफराज खान किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं। हालांकि टीम को गेल की कमी मैच में खलेगी जो अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट गए हैं। बेंगलूर की समस्या उसकी गेंदबाजी है। वॉटसन को छोड़कर अन्य कोई भी परफॉर्म नहीं कर पाया है। बुधवार को मुंबई के खिलाफ 170 रन का जुझारू स्कोर बनाने के बाद बेंगलूर के गेंदबाज स्कोर की रक्षा नहीं कर पाए। वरुण एरोन और केन रिचर्डसन को टीम में एडम मिल्ने और डेविड वीज की जगह शामिल किया गया। लेकिन दोनों ने रन लुटाए। स्पिनरों में युजवेंद्र चहल, परवेज रसूल और इकबाल अब्दुल्ला का प्रदर्शन भी फीका रहा है। Watch videos http://videos.jagran.com/

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment