कांग्रेसी MLA बोले, BJP ने दिया था 50 करोड़ और राज्यसभा सीट का ऑफर
उत्तराखंड में चल रहे सियासी बवाल के बीच दो कांग्रेसी विधायकों ने दावा
किया कि कि भाजपा ने उन्हें पाला बदलने के लिए 50 करोड़ रुपये देने की
पेशकश दी थी।
टाईम्स ऑफ इंडिया के अनुसार कांग्रेस के दो विधायक, राजेंद्र भंडारी और जीतराम ने कहा, "भाजपा ने हमें अपने पाले में करने के लिए सभी हथकंडे अपनाए, जिसमें 50 करोड़ रुपये नकद तथा परिवार के एक सदस्य को विधानसभा चुनावों में टिकट एवं एक राज्यसभा सीट की पेशकश की गई।" दोनों विधायकों को भाजपा नेता सतपाल महाराज का करीबी माना जाता है। विधायकों ने साफ किया कि सतपाल महाराज के साथ उनके संबंध व्यक्तिगत है, राजनैतिक नहीं।
बद्रीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी के अनुसार, जब से राज्य में राजनैतिक संकट उत्पन्न हुआ है तभी से मेरे अलावा कुछ कांग्रेस के विधायकों को आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "ऑफर की शुरूआत 2.5 करोड़ रुपये के साथ हुई जो 5 से लेकर 10 करोड़ तक पहुंची और खत्म होते-होते यह 50 करोड़ रुपये पर आ पहुंची। हम भले ही सतपाल महाराज के करीबी हों लेकिन उनके साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध है। हमें कोई भी नहीं खरीद सकता।"
भंडारी ने बताया, " इन दिनों ऐसी खबरे चल रहीं हैं कि हम तीन (अनुसुइया प्रसाद मैखुरी, और जीत राम) बागियों के साथ मिल सकते हैं और भाजपा का समर्थन कर सकते हैं, इस तरह की खबरों से हम निराश हैं। हम तीनों कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और हम पार्टी के खिलाफ जाने की सोच भी नहीं सकते।"
थराली से कांग्रेस विधायक जीतराम ने कहा, "किसी भी सरकार का पांचवा वर्ष सबसे महत्वपूर्ण होता है। कई विकास कार्य अंतिम अवस्था में होते हैं। कार्यकाल पूरा होने से आठ माह पूर्व ही सरकार से समर्थन वापस लेकर बागी विधायको तथा भाजपा ने लोगों को विकास से वंचित कर दिया है जिसकी कीमत उन्हें आने वाले चुनावों में चुकानी पड़ेगी।" उन्होंने कहा, "हम कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही हैं और हमेशा पार्टी की सेवा करते रहेंगे।"
कांग्रेसी विधायकों के इन आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने विधायकों को चुनौती देते हुए कहा कि वे हम पर लगाए गए आरोपों को सिद्ध करें। उन्होंने कहा, "पहले हरीश रावत के कार्यालय का एक आईएएस अधिकारी घूस की मांग करते हुए पकड़ा गया और फिर रावत बागी खुद विधायकों को कैबिनेट सीट और कैश की पेशकश करते हुए (स्टिंग ऑपरेश) रंगे हाथों पकड़े गए। इन सबसे लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।" Watch videos http://videos.jagran.com/

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment