आखिरकार गरज उठा मुंबई इंडियंस का ये कैरेबियाई शेर
आइपीएल-9 के एक शानदार मुकाबले में बुधवार रात मेजबान मुंबई इंडियंस ने
बैंगलोर की सितारों से सजी टीम को 6 विकेट से करारी मात दी। इस मैच में
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (62 रन) 'मैन ऑफ द मैच' बने लेकिन एक खिलाड़ी
ऐसा भी था जिसने अहम समय पर रोहित के आउट हो जाने के बाद अपनी लाजवाब पारी
से न सिर्फ टीम को दो ओवर शेष रहते जीत दिलाई बल्कि अपनी वापसी का भी संकेत
दे डाले।
कीरोन पोलार्ड ने पिच पर तब कदम रखा जब फॉर्म में नजर आ रहे कप्तान रोहित शर्मा 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गए थे। मैच मुंबई की हाथ में ही था लेकिन फिर भी बिखरते विकेटों के बीच मुंबई के फैंस को डर सताने लगा था क्योंकि जोस बटलर भी 16वें ओवर में पवेलियन लौट गए। पोलार्ड ने इससे पहले इस सीजन में तीन ही मैच खेले थे जिनमें वो कुल 3 रन ही बना सके थे जबकि अंतरराष्ट्रीय व क्लब क्रिकेट से भी वो लंबे समय से दूर थे, ऐसे में उम्मीदें डोल रही थीं लेकिन पोलार्ड ने जब खेलना शुरू किया तो बैंगलोर की टीम सन्न रह गई। उन्होंने 19 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों के दम पर नाबाद 40 रनों की धुआंधार पारी खेली। 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर एक शानदार चौके के साथ उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई और अपनी वापसी का ऐलान कर दिया।
आइपीएल में ही नहीं, विश्व क्रिकेट में भी पोलार्ड का ये रूप फैंस ने लंबे समय के बाद देखा। आइपीएल से पहले वो आखिरी बार मैदान पर नवंबर 2015 में नजर आए थे जब वे दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में खेलते दिखे थे। उसके बाद से वो मैदान पर नजर नहीं आए क्योंकि टी20 विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने अचानक इस टूर्नामेंट में न खेलने का फैसला लिया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वो आखिरी बार 11 नवंबर 2015 को खेलते नजर आए थे जब उन्होंने वेस्टइंडीज की टीम श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज खेल रही थी। Watch watch http://videos.jagran.com/

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment