कंगना-रितिक विवाद में 'लीक ई-मेल्‍स' से हुए चौंकाने वाले खुलासे!

रितिक रोशन और कंगना रनोट के विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। खबरों के मुताबिक रितिक ने साइबर क्राइम सेल को कुछ ई-मेल सबूत के तौर पर पेश किए हैं, जिनमें कंगना, रितिक से इजहार-ए-मोहब्बत कर रही हैं। बताया जा रहा है कि ये ई-मेल्स लीक हो गए हैं।

कल रितिक रोशन के वकील ने यह बयान दिया था कि उन्होंने साइबर क्राइम सेल के सामने कुछ ऐसे सबूत पेश किए हैं, जिनसे ये साबित होता है कि रितिक, कंगना के साथ रिलेशनशिप में नहीं थे। इसके साथ ही उन्होंने कंगना से कहा था कि अगर उनके पास कोई सबूत हैं, तो वो पेश कर सकते हैं। इससे मामले की जांच को रफ्तार मिलेगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि ये लड़ाई किसी हीरो-हीरोइन, मर्द-औरत और कमजोर-ताकतवर के बीच नहीं, बल्कि सच और झूठ के बीच है।

जी न्यूज की खबर के मुताबिक, लीक हुए ई-मेल्स में कंगना ने ये बात मानी है कि वो रितिक से प्यार करती थी। इतना ही नहीं उन्होंने माना है कि वो बचपन से रितिक को चाहती थीं। वहीं कंगना ने यह भी आशंका जाहिर की कि उन्हें रितिक को खो देने का डर सताता है। एक लेटर में कंगना ने कहा है- 'यदि किसी दिन तुमने ऐसा कहा, कि तुम मुझे नहीं चाहते तो यह मेरे लिए बहुत ही र्ददनाक हकीकत होगी। मैं इससे कैसे उबर पाऊंगी?'

गौरतलब है कि कंगना और रितिक के बीच विवाद तब शुरू हुआ था, जब कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान रितिक का 'बेवकूफ प्रेमी' कह दिया था। इसके बाद रितिक ने एक लीगल नोटिस कंगना को भेजा, जिसमें उन्होंने कंगना से कहा कि वो सार्वजनिक तौर पर उनसे माफी मांगे।

कंगना जल्द ही इस मामले में अपना बयान दर्ज कराने वाली हैं। वहीं रितिक का कहना है कि कोई कंगना से जो ई-मेल के जरिए बात करता था, वो कोई बेहरूपिया था। कंगना से उनका कभी कोई संबंध नहीं रहा। लेकिन अब लीक हुए ई-मेल से ये बात सामने आई है कि कंगना तो रितिक को बचपन से चाहती हैं। Watch more http://videos.jagran.com/
No comments :

No comments :

Post a Comment