कल्याण में गैंगरेप के आरोपी बेटे की हरकत से शर्मसार पिता ने की खुदकुशी

कल्याण में रहने वाले एक पिता ने अपने नाबालिग बेटे का नाम गैंगरेप में सामने आने के बाद खुदकुशी कर ली। दरअसल 14 अप्रैल को कल्याण इलाके के एक अपार्टमेंट के घर में घुसकर कुछ लोगों ने एक 22 साल की युवती के साथ पहले गैंगरेप किया और फिर उसका मर्डर कर दिया।

पुलिस तहकीकात के दौरान सभी आरोपियों के नाम सामने आ गए जिसमें कल्याण के ही रहने वाले एक नाबालिग युवक का भी नाम शामिल था। पहले तो उसके पिता को इस खबर पर भरोसा ही नहीं हुआ, लेकिन जब पुलिस उसके घर तहकीकात करने आई तो उसे खबर की सच्चाई का पता चला। इस दौरान आसपास के लोगों को भी युवक के गैंगरेप और मर्डर में शामिल होने की खबर का पता चला जिसके बाद से युवक का पिता दिन रात शराब के नशे में रहने लगा।

अंग्रेजी अखबार मिड डे की खबर के मुताबिक रविवार को आरोपी युवक का पिता घर में अकेले था और उसी दौरान उसने घर की छत पर लगे पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। watch Videos http://videos.jagran.com/
No comments :

No comments :

Post a Comment