अंधेरगर्दी : सिर्फ तीन वर्ष में औलाद न होने पर पंचायत ने पति-पत्नी को किया अलग
देश तथा विदेश में तमाम शोध में लोग जहां 50 वर्ष की आयु के बाद भी
माता-पिता होकर गौरवांवित हो रहे हैं, वहीं लखनऊ के निगोहां कस्बे में
पंचायत ने गजब ढा दिया है। पंचायत ने पति-पत्नी को सिर्फ इस कारण से
अलग-अलग कर दिया क्योंकि पत्नी विवाह के तीन वर्ष बाद भी मां नहीं बन सकी।
निगोहां कस्बे में विवाह के तीन वर्ष बाद भी जब एक महिला मां नहीं बन सकी तो दोनों पक्ष के लोगों ने पंचायत में गुहार लगा दी। इस पंचायत में घंटों तक पति-पत्नी एक दूसरे पर आरोप लगते रहे। जिसके बाद पंचयत ने इन दोनों को अलग करने का फरमान सुना दिया। इतना ही नहीं सादे कागज पर लिखापढ़ी कर एक दूसरे का सामान भी वापस करने को कहा है।
निगोहां के बेनीगंज गांव के किसान रामस्वरूप ने बेटे पंकज का विवाह तीन वर्ष पहले बछरावां थाना अंतर्गत सिकंदर खेड़ा गांव के छेदी लाल की बेटी चांदनी से किया था। शादी के तीन साल बीत जाने के बाद जब पत्नी ने बच्चे को जन्म नहीं दिया तो पति पत्नी एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे जिसको लेकर कल निगोहां कस्बे में दोनों पक्ष को लोग पंचायत में एकत्र हो गये। जहां पर कई घंटो तक भरी पंचयत में पति पत्नी एक दूसरे पर आरोप लगते रहे। इसके बाद पंचायत ने इनको वैवाहिक बंधन से अलग करने का फरमान सुना दिया।
तुगली फरमान में पंचायत ने न तो इन दोनों को डॉक्टरों से संपर्क करने को कहा और न ही कोई और सार्थक समाधान निकाला। एक महिला को पति से सिर्फ इसलिए अलग कर दिया गया क्योंकि वह मां नहीं बन पा रही थी। बताया जा रहा है कि पंचायत ने इस विवाहिता से धोखे से सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। उसके बाद शादी को खारिज कर दोनों को अलग रहने का फरमान सुना दिया। विवाहिता अपना शादी का सामान लेकर मायके चली गई। Watch News Videos http://videos.jagran.com/

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment