कोलकाता में निर्माणाधीन पुल गिरा, करीब 14 लोगों की मौत; कई जख्मी
उत्तरी कोलकाता के गिरीश पार्क एरिया में एक निर्माणाधीन ब्रिज गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 78 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की अाशंका है। बचाव व राहत कार्य जारी है।
बताया जा रहा है कि उत्तरी कोलकाता के गिरीश पार्क क्षेत्र में गणेश टाकिज के पास एक निर्माणाधीन ब्रिज का एक हिस्सा अचाननक गिर गया। इसमें दबकर करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही बचाव अौर राहत का शुरू हो गया।
मौके पर आर्मी के जवान
रेस्क्यू के लिए आर्मी के जवानों को लगाया गया
स्पेशल इक्युपमेंट के साथ आर्मी के इंजीनियरों की टीम पहुंची
मेडिकल की तीन टीमें भी भेजी गई
एंबूलेंस, डॉक्टर और नर्सों को भी भेजा गया
गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि हम लगातार पश्चिम बंगाल के संपर्क में है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को भेज दिया गया है। रिजिजू ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम एनडीआरएफ और अर्द्धसैनिक बलों की और टुकड़ी को भेजेंगे।
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक क्षतिग्रस्त पुल विवेकानंद पुल है जो गणेश टाकीज के पास स्थित है। यह पुल पिछले तीन साल से बनाया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक पुल तंग जगह में बन रहा था, इस वजह से वहां ट्रैफिक भी बाधित हो गया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन ब्रिज के गिरने से पहले पुल के नीचे करीब 150 लोग मौजूद थे।
मानो बम फटा हो
स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने के दौरान बहुत तेज आवाज आई, जैसे कोई बम फटा हो। सारा इलाका धूल में भरा दिखाई दे रहा था। राहत और बचाव का काम चल रहा है। एनडीअारएफ की दो यूनिट बचाव कार्य में जुटी हैं।
केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार को दोषी ठहराया
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि इस फ्लाईओवर का निर्माण कानून का उल्लंघन करके हो रहा था, वह भी बिना किसी सही प्लानिंग के। यह पूरी तरह से राज्य सरकार की लापरवाही है। रिहाइशी इलाके में आप फ्लाईओवर बनाने की प्लानिंग भी कैसे कर सकते हैं। यह घरों की खिड़कियों तक को छू रहा था। Watch News Videos

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment