जेटली ने विजय माल्या को चेताया, कहा- शराफत से लौटा दें बैंक का पैसा
बैंक का पैसा ना चुकाने और जानबूझकर खुद को दिवालिया घोषित करने वाले विजय माल्या जैसे कारोबारियों को चेतावनी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि ऐसे लोग सम्मान के साथ बैंकों को उनका पैसा लौटा दें नहीं तो बैंकों और जांच ऐजेंसियों की तरफ से की जाने वाली आक्रामक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
वित्त मंत्री ने कहा कि वो किसी एक व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहते मगर उन्हें लगता है कि विजय माल्या और उनके जैसे एक बड़े वर्ग की जिम्मेदारी है कि वो सम्मान के साथ बैंक का पैसा वापस कर दें। उन्होंने आगे कहा कि बैकों के पास विजय माल्या की दूसरी कंपनियों से पैसा वसूल करने का भी विकल्प है जिनकी कीमत 9 हजार करोड़ से कहीं ज्यादा है।
आपको बता दें कि शराब कारोबारी और किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या के उपर बैकों का करीब 9 हजार करोड़ रूपये का बकाया है और वो 2 मार्च को भारत छोड़कर लंदन चले गए हैं। Watch News Videos Hindi

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment