माल्या के घर का नहीं मिला कोई खरीददार, माल्या ने ED से अप्रैल तक का मांगा समय
विजय
माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस से 9 हजार करोड़ रूपये वसूलने की कवायद
में आज किंगविशर हाउस की नीलामी कर रहे बैंकों को कोई ग्राहक नहीं मिला
जिसके बाद नीलामी की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया। किंगफिशर हाउस मुंबई के
विले पार्ले इलाके में घरेलू एयरपोर्ट के पास 17000 स्क्वायर फीट में बना
है।
इस नीलामी को ई ऑक्शन प्लैटफार्म ऑक्शन टाइगर पर किया जा रहा है। इस संपत्ति की निलामी का बेस प्राइस 150 करोड़ रखा गया है। इस संपत्ति को फरवरी 2015 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले 17 बैंकों ने अपने कब्जे में ले लिया था।
बैंक को किंगफिशर एयरलाइंस को दिए 9000 करोड़ रूपये का ऋण वापस लेना है। वहीं किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या इस महीने की दो तारीख को ही विदेश चले गए हैं।
हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने विजय माल्या के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय किंगफिशर एयरलाइंस के वित्तिय ढ़ाचे की भी जांच कर रहा है।
उधर ईडी ने विजय माल्या को 18 मार्च यानी शुक्रवार पेश होने का नोटिस दिया था जिसपर विजय माल्या ने ईडी से अप्रैल तक का समय मांगा है। Watch News Hindi Videos http://videos.jagran.com

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment