यहां सैकड़ों सालों से हर त्योहार सप्ताहभर पहले मनाने का रिवाज है

धमतरी जिले के ग्राम करबिन सेमरा में सैकड़ों सालों से हर त्योहार सप्ताहभर पहले मनाने का रिवाज चला आ रहा है। जब देशभर में लोग 24 मार्च को होली का त्योहार मनाएंगे तो सेमरा के ग्रामीण 17 मार्च को ही होली खेल चुके होंगे। ग्रामीणों की मान्यता है कि वास्तविक तिथि में त्योहार मनाने से गांव के आराध्य सिरदार देव नाराज हो जाते हैं।

जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर की दूर करबिन सेमरा के लोगों में होली की खुमारी नजर आ रही है। रोज नगाड़े बज रहे हैं और फाग गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। करबिन सेमरा के गुहलेद सिन्हा, उजियार निषाद, उदेराम सेन ने बताया कि यहां एक कथा प्रचलित है जिसमें सालों पहले गा्रम बोरझरा से सिरदार नाम का एक पुरुष घोड़े पर सवार होकर सेमरा में अखाड़ा खेलने आया करते थे।

उस समय गांव घनघोर जंगल के बीच बसा था। जंगली जानवरों के आतंक से सिरदार ने गांव की रक्षा की थी। मृत्यु के बाद सिरदार देव की गांव लोग पूजा करने लगे। तब से सिरदार देव गांव के आराध्य देव हैं। एक दिन गांव के लोगों को स्वप्न में सिरदार देव ने कहा कि ग्रामीण अगर खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं तो हर त्योहार एक सप्ताह पहले मनाएं। मैं विपत्ति में गांववालों की सहायता करूंगा। इसके बाद से ग्रामीण हर त्योहार सप्ताहभर पहले मनाते आ रहे हैं। 

Watch Spiritual News Videos http://videos.jagran.com/spiritual
No comments :

No comments :

Post a Comment